450 छात्रों को नहीं िमला एडमिट कार्ड

राजकुमार शुक्ल महािवद्यालय के छात्रों ने िकया दूसरे िदन भी हंगामा इधर, बोर्ड का कमाल, जूली को बनाया लड़का! मधुबनी : इंटर परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र में गड़बड़ी पायी गयी है. हालात यह है कि लड़की को प्रवेश पत्र में न सिर्फ लड़का बना दिया गया. बल्कि उसका परीक्षा केंद्र भी लड़कों के […]

राजकुमार शुक्ल महािवद्यालय के छात्रों ने िकया दूसरे िदन भी हंगामा

इधर, बोर्ड का कमाल, जूली को बनाया लड़का!
मधुबनी : इंटर परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र में गड़बड़ी पायी गयी है. हालात यह है कि लड़की को प्रवेश पत्र में न सिर्फ लड़का बना दिया गया. बल्कि उसका परीक्षा केंद्र भी लड़कों के लिए निर्धारित केंद्र पर कर दिया गया है. लड़की के लिए बोर्ड के
इधर, बोर्ड का कमाल
नियमानुसार परीक्षा केंद्र अनुमंडल मुख्यालय के विद्यालय में होना चाहिए. ऐसे में अब छात्रा के सामने यह समस्या उठ गयी है कि वह कहां परीक्षा देने जाये.
जानकारी मधवापुर प्रखंड के रामनिरंजन जनता इंटर कॉलेज की सत्र 2015-17 वाणिज्य संकाय की छात्रा जूली कुमारी ने ऑनलाइन पंजीयन व परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आवेदन किया था, जिसमें सभी कॉलम शुद्ध – शुद्ध भरे गये थे.लेकिन, जूली के हाथ जब प्रवेश पत्र व सूचीकरण प्रमाणपत्र आया, तो जेंडर में फिमेल के मेल अंकित आया .
बदल गया परीक्षा केंद्र भी
बोर्ड द्वारा इस तरह लिंग परिवर्तन कर देने से जूली का केंद्र बेनीपट्टी के एसएलजे हाइस्कूल की जगह आरएन कॉलेज, पंडौल हो गया,जबकि नियमानुसार अनुमंडल क्षेत्र की लड़कियों का केंद्र अपने ही अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित किसी केंद्र पर होता है. जूली की और सहेलियां जहां बेनीपट्टी के श्रीलीलाधर प्लस टू हाइस्कूल केंद्र पर परीक्षा देंगी. वहीं उसे अकेले आरएन कॉलेज, पंडौल में इस महाविद्यालय के लड़कों के लिए निर्धारित केंद्र पर परीक्षा देनी होगी.
बोर्ड और कॉलेज का काट रही चक्कर
जूली ने अपने कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क किया, तो कहा गया कि अब इसमें कोई परिवर्तन नहीं हो सकता. पुन: जब बोर्ड से संपर्क किया, तो कहा गया कि प्राचार्य ऑनलाइन त्रुटि को सुधार दें और दूसरा प्रवेश पत्र डाउन लोड कर लें. अब वह यह नहीं समझ पा रही है कि बोर्ड की इस गलती का खामियाजा उसे क्यों भुगतना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >