प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना
की पहली समीक्षा बैठक
मधुबनी : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में डीएम गिरीवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम हुई. बैठक में सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर एमआइएस में प्रविष्ट सभी आंकड़ों की जांच 15 फरवरी 17 तक करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. बैठक में निर्देशित किया गया कि सर्वप्रथम एमआइएस से अल्पसंख्यकों की सूची का आंकड़ा तैयार किया जाय. जिसके बाद श्रेणीवार सूची तैयार कर स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार की जाय. ताकि प्रतीक्षा सूची के
आधार पर प्रखंड का लक्ष्य निर्धारित किया जा सके. बैठक में उपस्थित उपविकास आयुक्त हाकिम प्रसाद ने बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि एमआइएस से पंचायतवार लाभुकों की सूची का स्थल जांच से पंचायतवार लाभुकों की सूची का स्थल जांच कर योग्य एवं अयोग्य लाभुकों को चिह्नित किया जाय. साथ ही पंचायतवार ग्राम सभा आयोजित कर सूची को आवास साफ्ट पर अपलोड किया जाय. उन्होंने बताया कि ग्रामीण द्वारा प्राप्त आपत्ति की जांच भी तुरंत कराया जाय. बैठक में कहा गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्णय से असंतुष्ठ व्यक्ति जिला स्तर पर गठित त्रि -सदस्यीय समिति जिसके प्रधान अपर समाहर्ता के यहां अपना शिकायती आवेदन दे सकते है. जिस पर जांचोपरांत समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा. बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत वितीय वर्ष में कुल 51 पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य को निर्देशित किया गया. बैठक में कहा गया कि जिन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा खुले में शौच मुक्त का निष्पादन अधिक किया जायेगा. उस प्रखंड के भुगतान की सीमा बढ़ा कर अतिरिक्त राशि दिया जायेगा.
कम कीमत पर उपलब्ध होगा पंखा और कूलर
बिजली विभाग. ऊर्जा की खपत को कम करने की योजना
