फिर लुढ़का पारा, कुहासे से आवाजाही पर प्रभाव

पंडौल : तेज पछिया हवा से कंपकंपी बढ़ गयी. वहीं सोमवार की सुबह जनवरी के पहले सप्ताह की तरह ही कुहासा छाया रहा. हालात यह था कि सुबह में लोगों को अपने वाहनों के लाइट जलाकर निकले. सबसे अधिक परेशानी एनएच पर परिचालित हो रहे वाहनों को हुई. सोमवार को तापमान लुढक कर न्यूनतम 12 […]

पंडौल : तेज पछिया हवा से कंपकंपी बढ़ गयी. वहीं सोमवार की सुबह जनवरी के पहले सप्ताह की तरह ही कुहासा छाया रहा. हालात यह था कि सुबह में लोगों को अपने वाहनों के लाइट जलाकर निकले. सबसे अधिक परेशानी एनएच पर परिचालित हो रहे वाहनों को हुई. सोमवार को तापमान लुढक कर न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. लोग दिन भर अपने अपने घरों में रहे. कामकाजी लोगों को मजबूरी में ही बाहर निकलना पड़ा. वहीं कई बच्चे ठंड बढ़ने के कारण स्कूल भी नहीं जा सके.

धुंध और कुहासे के कारण सड़कों पर महज दस से पंद्रह फुट की दूरी तक ही दिखाई दे रही थी. दिन भर लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके. हवा में कनकनी अधिक रहने के कारण लोगों को अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.
ट्रेन भी लेट : कुहासा के कारण लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों का परिचालन विलंब से रहा. जयनगर – दरभंगा रेलखंड पर चलने वाली सभी ट्रेन घंटों विलंब से खुली. स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस चार घंटा विलंब से खुलने की सूचना थी. वहीं अमृतसर से जयनगर आने वाली शहीद एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट से पहुंचने की बात समाचार लिखे जाने तक बतायी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >