आयोजन. जयंती पर याद किये गये नेताजी, वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार
मधुबनी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत लोहिया कर्पूरी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी फॉर सोशल चेंज महिनाथपुर के तत्वावधान में रामपट्टी स्थित कार्यालय परिसर में वर्तमान परिस्थिति में उनके विचारों की प्रासांगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सुशीला देवी ने किया. इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए रविंद्र शर्मा ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिये आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद भी गुलाम देश में नौकरी नहीं की. जो उनकी स्वाभिमान को दर्शाता है. वहीं समाजसेवी पंचदेव ने कहा कि आज तो हर ओर भ्रष्टाचार व अराजकता है. ऐसे में नेताजी के विचार की सख्त जरूरत है.
उनके आदर्श व विचारों का अनुशरण करने पर ही देश को इन समस्याओं से दूर किया जा सकता है. कहा कि कल तक गुणवत्ता शिक्षा के लिये लोग आवाज उठाते थे. आज शिक्षा का व्यापारीकरण हो रहा है. संप्रदायिकता व वंशवाद की राजनीति हो रही है. मानव मूल्यों का ह्रास हो रहा है. समाज को बदलने के लिये नेताजी की विचारधारा को अपनाने की जरूरत है. इसी प्रकार समीदुल हक ने कहा कि आज देश गुलामी के समय से भी बदतर स्थिति में है. मौके पर गीता देवी, सुशीला देवी, राम दयाल रंजन, शांति देवी, विनोद पासवान, अशोक पासवान, राम कुमारी देवी, विनोद पासवान, मुकेश यादव सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे.
जयंती को जत्था रवाना
मधुबनी. कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में 24 जनवरी को आयोजित होने वाला कर्पूरी जयंती समारोह को लेकर जिला से सैकड़ों गाड़ी के साथ जत्था सोमवार को रवाना हुआ. जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दरभंगा प्रमंडल प्रभारी उपेंद्र सहनी ने एक बयान जारी कर कहा कि जयंती में जाने वाली वाहनों की जत्था दिल्ली मोड़ के आगे एनएच पर एकत्रित होगा. जहां पर सभी गाड़ियों को विडियो ग्राफी किया जाएगा. जयंती समारोह में पहुंचने वाले सभी को पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के आवास पर भोजन का व्यवस्था किया गया है.
मधुबनी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120 वीं जयंती समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय ललित भवन के सभागार में सोमवार को हुआ. पार्टी के उपाध्यक्ष महेंद्र नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में सर्वप्रथम नेताजी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में महेंद्र नारायण झा ने कहा कि नेताजी महान स्वतंत्रता सेनानी थे. वे हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. नेताजी प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे.
