15 हजार घूस लेते जेइ गिरफ्तार

पंडौल (मधुबनी) : निगरानी टीम ने बिजली विभाग के जेइ विकास कुमार गुप्ता को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार िकया है. बुधवार शाम करीब पांच बजे डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के साथ आयी छह सदस्यीय टीम ने किराये के आवास से पकड़ा. जेई को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ पटना ले गयी. जेइ विकास कुमार […]

पंडौल (मधुबनी) : निगरानी टीम ने बिजली विभाग के जेइ विकास कुमार गुप्ता को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार िकया है. बुधवार शाम करीब पांच बजे डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के साथ आयी छह सदस्यीय टीम ने किराये के आवास से पकड़ा. जेई को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ पटना ले गयी. जेइ विकास कुमार गुप्ता

पंडौल में पदस्थापित हैं, जो कनेक्शन लगाने की एवज में घूस ले रहे थे.
जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बलिया निवासी विनोद पासवान के पुत्र राजेश पासवान की शिकायत पर निगरानी की टीम मधुबनी हनुमाननगर कॉलोनी पहुंची. टीम ने रमेश पासवान को 15 हजार रुपये देकर जेइ के पास भेजा. बताया जाता है कि जेइ उस समय अपने आवास में बैठ कर चाय पी रहे थे. इसी दौरान राजेश पासवान ने उन्हें घूस के 15 हजार रुपये दिये. जैसे ही विकास कुमार ने रुपये लिये, निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.
विक्रमपुर बलिया निवासी राजेश पासवान गांव में ही एक आटा चक्की की दुकान में तीन फेज का कनेक्शन (एलटीई) के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान उनसे जेइ विकास कुमार गुप्ता ने 30 हजार रुपये की मांग की. रकम देने की बात होने के बाद राजेश पासवान ने इसकी जानकारी निगरानी टीम को दी. शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी ने उन्हें पकड़ने की रणनीति बनायी. बुधवार को पहली किस्त 15 हजार रुपये रमेश पासवान के हाथों जेइ को दिया गया. जब जेइ ने रिश्वत के पैसे लेकर अपने जेब में रखा, तो टीम ने उन्हें दबोच लिया. इस बाबत कार्यपालक अभिंयता संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है.
सुबह ही पहुंच गयी थी टीम
बताया जाता है कि दो सफेद रंग की गाड़ी से निगरानी की टीम डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के नेतृत्व में सुबह ही पंडौल पहुंच चुकी थी. दिन भर टीम जेइ की टोह में लगी थी. शाम करीब पांच बजे जेइ ने राजेश पासवान को अपने आवास पर बुलाया. राजेश 15 हजार रुपये लेकर टीम के साथ हनुमान नगर कॉलोनी पहुंचे. इस दौरान टीम ने राजेश पासवान को रकम देकर जेइ के पास भेजा. जैसे ही रकम लेकर जेई ने जेब में रखा. पीछे से निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.
मधुबनी में निगरानी की टीम ने की कार्रवाई
निगरानी की टीम की िगरफ्त में बिजली विभाग के जेइ विकास कुमार गुप्ता (लाल घेरा में).
कनेक्शन देने के एवज में ले रहे थे घूस
पंडौल में कार्यरत हैं जेइ विकास कुमार गुप्ता
हनुमान नगर स्थित आवास से टीम ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >