छपरा व दरभंगा को हराया

लदनियां : स्थानीय बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन लीग मैच खेला गया. पटना से आयी दो टीम ने क्रमश: छपरा व दरभंगा बाबा टीम को हराया. इधर भागलपुर ने नेपाल से आयी लहान की टीम को हराया. फाइनल मैच गुरूवार को खेला जाएगा. […]

लदनियां : स्थानीय बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन लीग मैच खेला गया. पटना से आयी दो टीम ने क्रमश: छपरा व दरभंगा बाबा टीम को हराया. इधर भागलपुर ने नेपाल से आयी लहान की टीम को हराया. फाइनल मैच गुरूवार को खेला जाएगा. जिसमें समस्तीपुर, भागलपुर व पटना की दो टीमें भाग लेंगी. मौके पर प्रमुख प्रमिला, बीडीओ विमल कुमार, राजद अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू,पीएचसी प्रभारी डां. कामेश्वर महतो, सीओ जेपी राय, सरोज यादव, कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, सत्यनारायण साफी, मुखिया तेतरी देवी, सरपंच विंदा देवी, दीपनारायण साह, धनिकलाल चौधरी, रामनारायण चौधरी समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >