पांच घंटे तक बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

मानव शृंखला Â बैठक में एसपी ने दिये कई निर्देश, प्रत्येक किलोमीटर पर रहेंगे पुलिस के जवान मधुबनी : आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले में मानव […]

मानव शृंखला Â बैठक में एसपी ने दिये कई निर्देश, प्रत्येक किलोमीटर पर रहेंगे पुलिस के जवान

मधुबनी : आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले में मानव शृंखला बनने के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किया. इस दौरान मानव शृंखला बनाने के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक रूप से समीक्षा करते हुए निर्देश दिया.
सभी मुख्य मार्गों में एनएच 57, एनएच 104 सहित सभी प्रमुख सड़क पर यातायात को अवरूद्ध कर दिया जायेगा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 21 जनवरी को पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार सुबह 10 बजे से 3 बजे तक यातायात अवरूद्ध कर दिया जायेगा. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही चलेगी. दो पहिया एवं चार पहिए वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया जायेगा.
रहेंगे पुलिस के जवान : एसपी ने सभी पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपने अपने थाना क्षेत्र के रूट चार्ट का सही से अवलोकन कर लें एवं उस चार्ट के अनुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्त करें. प्रत्येक किलोमीटर पर एक पुलिस बल, चौकीदार अथवा होमगार्ड के जवान की प्रतिनियुक्त करें एवं यह सुनिश्चित करें कि मानव शृंखला की कड़ी टूटने न पाए. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पुलिस वाहन पर माइकिंग सिस्टम चालू रखें. वाहन परिचालन अवरूद्ध रहने का 20 तारिख से ही लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करें. एसपी ने बताया कि नेपाल पुलिस से भी 21 जनवरी को भारतीय क्षेत्र में वाहन को प्रवेश नहीं के मामले में बातचीत की जायेगी. ताकि मानव शृंखला के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके. बैठक में झंझारपुर, बेनीपट्टी, फुलपरास, जयनगर व सदर अनुमंडल के डीएसपी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >