मवेशी की जलने से मौत

55 हजार जल कर राख, खुले में रहने की विवशता मधेपुर : मधेपुर प्रखंड के दर्जिया एवं परवलपुर में अग्निकांड की घटना ने 13 परिवारों को अर्श से फर्श पर ला दिया़ इन परिवारों को क्या पता था कि रातों रात उन्हें बेघर होने को विवश होना पड़ेगा तथा दो जून की रोटी के लिए […]

55 हजार जल कर राख, खुले में रहने की विवशता

मधेपुर : मधेपुर प्रखंड के दर्जिया एवं परवलपुर में अग्निकांड की घटना ने 13 परिवारों को अर्श से फर्श पर ला दिया़ इन परिवारों को क्या पता था कि रातों रात उन्हें बेघर होने को विवश होना पड़ेगा तथा दो जून की रोटी के लिए भी मोहताज होना पडे़गा. इस घटना के बाद इन सभी परिवारों का रो- रो कर बुरा हाल बना है .दर्जिया गांव के अग्निकांड पीड़ित नूर मोहम्मद की पत्नी रूकसाना खातून के आंखों का आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था़ वह जले घर को बार -बार देख रही थी़ तथा लोगों को बता रही थी कि बाबू हौ बाबू घर में कुछ न बचलै़ उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड की घटना में उनके घर का सभी सामान सहित 55 हजार रुपया जलकर राख हो गया़.
कुछ यही हाल अग्निपीडित समीना खातून, मो. इस्लाम, मिनतुल्लाह, मो. एहसान, मो. वारिस मैमून खातून का था़ इन सभी परिवारों का कहना था कि घर में एक फूटी कौड़ी भी नहीं बच सका़ इन परिवारों का कहना था कि इस कड़ाके की ठंड में बाल बच्चों को खुले आसमान के नीचे ही रहने को विवश होना पड़ेगा. इधर परवलपुर गांव में मो. कासीम के अरमानों पर पानी फेर दिया़ उन्होंने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री वाहिदा खातून की शादी फरवरी माह में तय थी़ पुत्री की शादी के लिए जेवरात, फर्नीचर सहित अन्य सामान खरीद कर रखा था़ यह सभी सामान जलकर राख हो गया़ मो. कासीम की पत्नी जन्नती खातून का रो रोकर बुरा हाल था़ वह बताती है कि अब उनके पुत्री की शादी कैसे होगी़ कुछ यही हाल, मो. सिद्धिक, मो. इब्राहिम, शकीला सहित अन्य अग्निकांड पीड़ित परिवारों का था़ महासिंह हसौली पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने जहां दर्जिया गांव के अग्निपीडित परिवारों के बीच 50 किलो चावल एवं आलू का वितरण किया़ इसी तरह परवलपुर पंचायत के मुखिया सावित्री देवी ने अग्निपीड़ित परिवारों को अपने निजी ओर से प्रति परिवार 10 किलो चावल, 10 किलो गेहूं,एवं चूड़ा का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >