ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 8 बच्चे घायल

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले में रेलवे के मानवरहित फाटक को पार कर रही एक स्कूल बस सवारी गाड़ी से टकरा गयी. इस घटना में स्कूल के आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक स्कूल बस स्थानीय निजी स्कूल रामानुजम पब्लिक स्कूल की की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों […]

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले में रेलवे के मानवरहित फाटक को पार कर रही एक स्कूल बस सवारी गाड़ी से टकरा गयी. इस घटना में स्कूल के आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक स्कूल बस स्थानीय निजी स्कूल रामानुजम पब्लिक स्कूल की की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक बस मानव रहित फाटक पार कर रही थी, जबकि छोटी लाइन पर झंझारपुर से लौकहा की ओर सवारी ट्रेन जा रही थी. उसी वक्त अचानक बस फाटक पार नहीं कर पायी और ट्रेन से टकरा गयी. इस घटना में आठ बच्चे घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रेन को आता देख बस के अंदर से बच्चे चिल्लाने लगे फिर ड्राइवर अलर्ट नहीं पाया और यह दुर्घटना हो गयी.

लोगों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया है और ट्रेन की स्पीड स्लो थी. टक्कर होने के बाद बस किसी तरह खड़ी रही. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया. चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >