गैस सिलेंडर फटा, छत उड़ी

शहर के लक्ष्मीसागर भौआड़ा मुहल्ले में हुई घटना मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर भौआड़ा मुहल्ला में रविवार की सुबह एक सिलेंडर फट गया. इससे लगी आग से घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. वहीं, एसबेस्टस की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में करीब चार लाख की […]

शहर के लक्ष्मीसागर भौआड़ा मुहल्ले में हुई घटना

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर भौआड़ा मुहल्ला में रविवार की सुबह एक सिलेंडर फट गया. इससे लगी आग से घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. वहीं, एसबेस्टस की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में करीब चार लाख की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान किया गया है. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.
जानकारी के अनुसार, हनुमान पांडेय की पत्नी मीना देवी घर में खाना बना रही थीं. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग
गैस सिलेंडर फटा…
गयी. आग लगते देख मीना देवी घर से भाग गयी. धीरे-धीरे सिलिंडर में लौ तेज हो गयी, जिससे पूरे घर में आग लग गयी. जब तक अगल-बगल के लोगों को घटना के बारे में पता चलता, आग ने भयंकर रूप ले लिया. इसी बीच तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया. इससे एसबेस्टस की छत पूरी तरह से उड़ गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगा भूकंप आ गया हो. घटना स्थल पर जमे स्थानीय लोग सिलेंडर फटने के बाद आग को बुझाने में लग गये. लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी. फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था.
पड़ोसी का मकान भी क्षतिग्रस्त. सिलेंडर के फटने से बगल के रघुवीर पांडेय का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है. गृहस्वामी हनुमान पांडेय ने बताया कि सिलेंडर फटने से उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है. उन्होंने कहा कि टीवी, साइकिल, चौकी, कपड़े व विस्तर, बर्तन सहित सभी सामान जल कर खाग हो गये. नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
बाल-बाल बची महिला
आग लगने से घर का सभी
सामान जल कर राख
चार लाख की संपत्ति के
नुकसान का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >