ट्रक से लूटा पांच लाख का सामान बरामद

कार्रवाई. गारहा गांव में पुलिस ने की छापेमारी लदनियां/ मधुबनी : गारहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर लूट का सामान बरामद की है. साथ ही एक को गिरफ्तार किया है. बरामद सामान तकरीबन पांच लाख का बताया जाता है. बताया जा रहा है कि यह सामान मुजफ्फरपुर में ट्रक पर था. ट्रक को चालक […]

कार्रवाई. गारहा गांव में पुलिस ने की छापेमारी

लदनियां/ मधुबनी : गारहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर लूट का सामान बरामद की है. साथ ही एक को गिरफ्तार किया है. बरामद सामान तकरीबन पांच लाख का बताया जाता है. बताया जा रहा है कि यह सामान मुजफ्फरपुर में ट्रक पर था. ट्रक को चालक से छिनकर लूटेरे भाग गये थे. ट्रक पुलिस को खाली हालत में फारबिसगंज में मिला था. विश्वस्त सूत्रों के आधार पर पहुंची पुलिस ने पहले गारहा गांव निवासी बदरीनारायण महतो के पुत्र गूडडू महतो को गिरफ्तार की.
उसकी निशानदेही पर उसके गोदाम व रामबाबू साह के घर से सामान बरामद करने में सफल रही. रामबाबू साह भागने में सफल रहा सामान को ट्रक पर लाद कर संबंधित थाने को भेज दिया गया है. बताते चले की 12 दिसंबर 16 की रात में मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच ओवरब्रिज पर हथियार बंद अपराधी बंदूक का भय दिखा कर ट्रक चालक से ट्रक छिनकर भाग गये थे. ट्रक पर 12 लाख 7 हजार का फॉरच्यून सामान लदा था , जो दिल्ली से गुवाहाटी वाया सिक्किम जा रहा था. जानकारी हो कि ट्रक चालक ननदू महतो के आवेदन पर मुजफ्फरपुर के अहियारपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. 17 दिसंबर को फारबिसगंज से चुराया गया ट्रक मिला है िजसपर सामान नहीं था. थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया की खुटौना व लदनियां में धर-पकड़ और पूछताछ जारी है. पुलिस को और सफलता मिलने की संभावना है. टीम में मुजफ्फरपुर के दिनेश यादव, मधुबनी के तकनीकी कर्मी मदुसूदन पासवान, रोके मंडल व लदनियां थाना प्रभारी पंकज आनंद समेत कई पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित थे.
मुजफ्फरपुर से लूटा गया था ट्रक
गारहा गांव में रखा गया लूटे गये ट्रक से बरामद सामान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >