म्यूजिकल लव कार्ड युवाओं की पसंद

मधुबनी : नये साल बस आने ही वाला है. हर ओर इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है. बाजार में हर ओर ग्रीटिंग कार्ड की दुकान सज गयी है तो पिकनिक स्पॉट की तलाश भी लोगों ने शुरू कर दी है. हालांकि मोबाइल में इंटरनेट ऑर नये नये एप्प ने ग्रीटिंग कार्ड के व्यवसाय को […]

मधुबनी : नये साल बस आने ही वाला है. हर ओर इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है. बाजार में हर ओर ग्रीटिंग कार्ड की दुकान सज गयी है तो पिकनिक स्पॉट की तलाश भी लोगों ने शुरू कर दी है. हालांकि मोबाइल में इंटरनेट ऑर नये नये एप्प ने ग्रीटिंग कार्ड के व्यवसाय को व्यापक रूप से प्रभावित किया है. अधिकतर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम ही देखी जा रही है. बाजार में पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कार्ड उपलब्ध है. युवाओं के बीच म्यूजिकल लव कार्ड की मांग इस बार अधिक देखी जा रही है.

200 से 400 तक म्यूजिकल कार्ड . बाजार में इस साल म्यूजिकल लव कार्ड की धूम है. ग्रीटिंग कार्ड विक्रेता बताते हैं कि युवाओं के बीच यह काफी लोक प्रिय है. दस युवाओं में से सात युवा यही कार्ड खरीदना पसंद करते हैं. कार्ड को खोलते इसमें से लव म्यूजिक बजने लगता है. इसकी कीमत 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है. इसके अलावे सामान्य कार्ड की भी बिक्री हो रही है. पर इसके खरीदार युवा की अपेक्षा उम्रदराज लोग अधिक हैं.
हजार रुपये तक का कार्ड उपलब्ध . बाजार में पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का कार्ड उपलब्ध है. विभिन्न कंपनियों के कार्ड बाजार में सज रहे हैं. आर्चिज, सिग्नेचर के कार्ड को लोग अधिक खरीदना पसंद कर रहे हैं. बच्चों के लिये छोटे – छोटे कार्ड भी बाजार में उपलब्ध हो चुका है. इसके साथ ही बाजार में अन्य कई तोहफे भी दुकानदारों ने मंगाये हैं. इसमें गणेश लक्ष्मी, शंकर – पार्वती, विष्णु, राधा कृष्ण की प्रतिमा, ताजमहल, टेडी वियर का नया नया डिजाइन अधिक पसंद किये जा रहे हैं. ग्राहक इन सामानों का एडवांस बुकिंग करा रहे हैं.
खरीदार नहीं. अब पहले की तरह दुकान पर कार्ड की खरीदारी करने वाले नहीं दिख रहे. दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल इन दिनों ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी. पर इस साल तो ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं.
नये साल के लिए शुरू हुई खरीदारी
दुकान पर सजे ग्रीटिंग कार्ड.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >