बिन बारिश, सड़क पर घुटने भर पानी
मधुबनी : शहर में कई समस्याएं अब भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. शहर में किसी ना किसी नाले की पानी आये दिन उफनाती रहती है. जिस कारण शहर में बिन मौसम बारिश का नजारा लोगों को मिल जाता हे. जिससे लोगों को चलना मुश्किल रहता है. जाम पड़े नाले, सड़क […]
मधुबनी : शहर में कई समस्याएं अब भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. शहर में किसी ना किसी नाले की पानी आये दिन उफनाती रहती है. जिस कारण शहर में बिन मौसम बारिश का नजारा लोगों को मिल जाता हे. जिससे लोगों को चलना मुश्किल रहता है. जाम पड़े नाले, सड़क से बहता लाना का पानी बंद परे वेपर लाइट शहर के लोगों की मानों अंतहीन पीड़ा बन गयी है. यहां अिधकतर मुहल्ला अंधेरे में है. शहर की मुख्य सड़कों पर नाले के पानी से लोगों का जीना दुश्वास हो गया है. शहर में कई ऐसी सड़के है जहां मुहल्ला वासी के अलावा कोई इधर से नहीं गुजरता. यह यहां के लोगों की नियती बन कर रह गयी है.
इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है. समस्या इसलिए क्योंकि जल निकासी के लिए अभी भी पक्के नाला की कमी है. कच्चे नाला में गाद जमा होने के कारण स्थिति नारकीय बन जाती है. शहर में यह हाल कई मुख्य बाजार की सड़कों की है. प्रभात खबर ने शहर के कई प्रमुख इलाकों की पड़ताल की तो इन समस्याओं से रूबरू हुए.
कच्चा नाला होगा चिह्नित. मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया कि सड़क और नाले की नियमित सफाई हो रही है. कच्चे नाले को चिन्हित किया गया है. जल्द ही इसका निर्माण हो जायेगा.
महंथी लाल चौक सड़क पर पानी, लोहापट्टी में सड़क पर पानी, गिलेशन बाजार में लगी गंदगी
महंथी लाल चौक का हाल-बेहाल
शहर का मंहथी लाल चौक जहां सुबह से देर शाम तक लोगों का आना-जाना रहता है. बुधवार को लगा जैसे इस खास मुहल्ले में बारिश हुई है. घुटने भर पानी सड़क पर जमा था. पता किय तो लोगों ने बताया कि नाले की पानी है. इस इलाके का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां हमेशा जाम की समस्या लगी रहती है. इस सड़क से होकर लोग कॉलेज, स्कूल, बैंक तथा मुख्य बाजार जाते है. हालत ऐसी बनी हुई है कि यहां चलना मुश्किल है. जाम पड़े नाला के कारण नाले का गंदा पानी सड़कों से होकर गुजरता है. यह हालत इसलिए क्योंकि गाद से पटा नाला की सफाई यदा कदा ही होती है. जिसके कारण यहां नाले का पानी सड़क से गुजरता है. जिससे शहर के सैकड़ों दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है.
गांधी चौक सड़क पर सालों से भरा पानी
शहर के प्रमुख बाजार लोहापट्टी से गांधी चौक की ओर जाने वाली सड़क जहां सालों भर सड़क पर पानी जमा रहता है. जिसके कारण यहां से होकर मोहल्लेवासी को छोड़कर अन्य लोग अपना आना जाना करीब बंद ही कर दिये है. टूटी-फुटी सड़क एवं कच्चा नाला यहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इस सड़क की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि इसकी सफाई महीनों से नहीं हुई है. इस मुहल्ले में नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद का भी आवास है.
नहीं होती साफ-सफाई
शहर का गिलेशन बाजार जहां सब्जी का थोक एवं खुदरा मंडी लगता है. इस सड़क की हालत ऐसी है. यहां सालों भर सड़क पर किचड़ जमा रहता है तथा सब्जी विक्रेता द्वारा फेंके गये सड़े गले सब्जी के कारण दम घोटू दुर्गंध आती रहती है. लगता नहीं है कि इस इलाके की नियमित सफाई होती है. इसके ठीक बगल में वर्ग आठवीं तक के लिए एक नगर पालिका मध्य विद्यालय स्थित है. जहां सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं अध्ययन करते है. इस स्कूल में पढ़ने वाले निर्धन छात्र जिसके कारण लगातार बीमार पड़ जाते है. आखिर सवाल उठता है कि इस बाजार से प्राप्त होने वाले राजस्व का क्या होता है.