रोहित अध्यक्ष व कैलाश सचिव मनोनीत

मधुबनी : क्लब मधुबनी के सभी सदस्यों की बैठक कोर कमिटी की मौजूदगी में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन के प्रमुख पदों का सृजन कर मनोनयन किया गया. सर्वसम्मति से रोहित कुमार अध्यक्ष, कैलाश भारद्वाज सचिव, प्रह्लाद कुमार पूर्वे संयोजक मनोनीत किये गये. जबकि प्रवीण जायसवाल सह सचिव, पंकज मेहता कोषाध्यक्ष, विवेक कुमार उपकोषाध्यक्ष […]

मधुबनी : क्लब मधुबनी के सभी सदस्यों की बैठक कोर कमिटी की मौजूदगी में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन के प्रमुख पदों का सृजन कर मनोनयन किया गया. सर्वसम्मति से रोहित कुमार अध्यक्ष, कैलाश भारद्वाज सचिव, प्रह्लाद कुमार पूर्वे संयोजक मनोनीत किये गये. जबकि प्रवीण जायसवाल सह सचिव, पंकज मेहता कोषाध्यक्ष, विवेक कुमार उपकोषाध्यक्ष मनोनीत हुए. गौरतलब हो कि क्लब मधुबनी शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यों को पूरा करने का कार्य का निर्वहन करती है.

पिछले कुछ महिनों में नि:शुल्क योग शिविर एवं अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहती है. क्लब के संयोजक प्रह्लाद कुमार पूर्वे ने बताया कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य व्यवसायियों को एकबद्ध कर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को करें. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शहर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, योग शिविर एवं यातायात व्यवस्था को कायम रखने के लिए क्लब के माध्यम से पहल एवं अन्य सामाजिक कार्यों को करेगी.

बैठक में मनीष कारक, पंकज कारक, डा. तारिक अजीज, रवि राउत, आकर्षण कुमार, अभिषेक कुमार, विजय साहिल, मनीशंकर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >