पत्नी के सहारे बेड़ा पार करेंगे पार्षद नप. जिला प्रशासन ने भेजी आरक्षण सूची
मधुबनी : जून 2017 में वर्तमान नप के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. नये बोर्ड का गठन होगा. अगले पांच सालों के लिए शहर के विकास की जिम्मेवारी इस बोर्ड को मिलेगा. नगर परिषद 2017 का आम चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के तहत होगा. जिला प्रशासन ने नये आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के […]
मधुबनी : जून 2017 में वर्तमान नप के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. नये बोर्ड का गठन होगा. अगले पांच सालों के लिए शहर के विकास की जिम्मेवारी इस बोर्ड को मिलेगा. नगर परिषद 2017 का आम चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के तहत होगा. जिला प्रशासन ने नये आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया है. स्वीकृति पत्र मिलते ही जारी कर दी जायेगी. अगर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गये सूची पर गौर करें तो कई दिग्गज को अपने वार्ड के प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा.
बताया जा रहा है कि इन्होंने अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है. कई वर्तमान वार्ड पार्षद इसके लिए वोटरों की गणितीय गणना कर वार्डों की तलाशी शुरू कर दी है. वहीं कई वार्ड पार्षद अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने की जुगत में है. अब शहरवासियों की निगाहें राज्य सरकार से आने वाले आरक्षण रोस्टर सूची पर टिकी हुई है. इसके प्रकाशन के बाद शहर के राजनीति के आइने में पड़ी धूंध साफ हो जायेगा. कई दिग्गज कुछ बोलने से हिचकिचा रहे है. तीस वार्डों वाले इस नगर परिषद क्षेत्र में करीब दर्जन भर वर्तमान पार्षद को या तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगें या उन्हें दूसरे वार्ड तलाशनी होगी. इधर मुख्य पार्षद पद की कुर्सी के आरक्षण को लेकर विभिन्न तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पद पिछड़ा वर्ग के खाते में रहेगी.
कई दिग्गजों को तलाशनी होगी जमीन
इन्हें तलाशनी पड़ सकती है जमीन. वर्ष 2017 में नगर परिषद का आम चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के तहत होगी. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नये आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है. नये आरक्षण रोस्टर के तहत वार्ड न. 2 के पार्षद अशोक महतो, चार के सुलेखा देवी, 5 के रितेश कुमार, 6 के पूनम देवी, 7 के रूमी देवी, 8 के महेश, 9 के शाहजहां, 10 के समीतुल्लाह खान, 11 के परशुराम प्रसाद, 12 के इमाम अली, वार्ड 16 के नागेंद्र राउत, 17 के हेना कौशर, 18 की कृष्णा देवी, 20 के अनुजा झा, 21 की रूबी सिंह, 22 के अनिसुर रहमान, 26 की प्रतिमा रंजन, 29 के समीउर रहमान मुंसी वर्तमान वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. इन्हें या तो चुनावी मैदान से अलग होना पड़ेगा या कहीं अन्य जगह से चुनाव लड़ना होगा. महिला के लिए आरक्षित वार्ड. कई वर्तमान वार्ड पार्षद नये आरक्षण रोस्टर के बाद अपनी अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं. हालांकि अभी कोइ भी पार्षद इसको लेकर मुंह नहीं खोल रहा. पर भीतर ही भीतर वोटरों के बीच जाकर उनकी मंशा को टटोलो की पहल शुरू कर दी गयी है. नये संभावित आरक्षित रोस्टर के अनुसार वार्ड 2 महिला के लिये आरक्षित है. जबकि वर्तमान में इस वार्ड का पार्षद पुरुष हैं. इसी प्रकार वार्ड 5, 3, 5, 8, 9,10,11,12,13,16, 22, 25, 26,29 एवं 30 वार्ड महिला के विभिन्न कोटि के लिए आरक्षित होगा. इसमें से अधिकांश पर वर्तमान में पुरुष पार्षद है. इनमें से कई अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार कर अपने भाग्य की आजमाईश कर सकते हैं. जबकि अन्य पर विभिन्न कोटि के पुरुष या महिला अपना भाग्य आजमा सकते है.