भाईचारे का पैगाम देता है ईद

मधुबनी : ईद पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को काफी रौनक देखा गया. फल, मिठाई, सेवईयां, चुड़ी व कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. जूते चप्पलों की दुकान पर बच्चों को अधिक उत्साह में देखा गया. ईद को लेकर जहां एक तरफ बाजारों में रौनक रहा वहीं दुसरी तरफ मसजिदों की […]

मधुबनी : ईद पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को काफी रौनक देखा गया. फल, मिठाई, सेवईयां, चुड़ी व कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. जूते चप्पलों की दुकान पर बच्चों को अधिक उत्साह में देखा गया. ईद को लेकर जहां एक तरफ बाजारों में रौनक रहा वहीं दुसरी तरफ मसजिदों की साफ सफाई में भी लोग लगे रहें. भौआड़ा के मौलाना मुफ्ती अवुजर रहमान ने कहा कि अपनी इबादत के बदले अल्ला ताला ने खुशी मनाने के दो अवसर दिये है.

जिसमें एक ईदुल फितर है. ईद की सबसे बड़ी खुशी ये है कि हर आदमी अपने भाई-बहनों को अमन का पैगाम दे और दूसरों को अपनी खुशी में शरीक करें. इस्लाम अमन चाहता है और किसी भी तरह के भेदभाव को नापसंद करता है. जिन लोगों ने एक महीने का रोजा रखा उन्होंने ये साबित किया कि हम अपने परवर दिगार का हर हुक्म मानते है. इसलिए ऐसे ही लोगों को जो खुदा के हुक्मों पर चलते हैं ईद मनाने का हक है.

एक दूसरे की खुशी में शरीक हों रोजेदार
मसजिदों में नमाज अदा करने का समय
स्थान समय
बड़ी ईदगाह इजरा 7:15 बजे
जामा मसजिद बाटा चौक 7:45 बजे
हवाई अड्डा बड़ी ईदगाह 8:00 बजे
जाम मसजिद बड़ा बाजार 8:15 बजे
बड़ा बाजार मोहल्ला मसजिद 8:30 बजे
कोतवाली चौक मिश्रीगंज ईदगाह 8:30 बजे
मंगरौनी ईदगाह 9:00 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >