आग लगने से चार घर जलकर खाक फोटो:- 29परिचय:- बेनीपट्टी में आग में जला घरबेनीपट्टी: स्थानीय थाना क्षेत्र के समदा पंचायत स्थित देउरी कुटी टोल में आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार देउरी कुटी टोल निवासी भुटकुन मंडल, रामप्रीत मंडल, शिवजी मंडल व मो. महमूद के घर में आग लग गयी. ग्रामीणों के द्वारा आग पर नियंत्रण किया गया. तब तक इन चारों घर में रखे सभी सामान धू-धू कर जल गया. जिसमें कपड़ा, अनाज, फर्नीचर, कागजात व जेवरात समेत सभी सामान जलकर खाक हो गया. वहीं आग लगने की खबर मिलते ही अग्नि शमन वाहन भी पहुंच गया और आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को सहयोग प्रदान किया. उधर उक्त घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी एसडीएम राजेश परिमल घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और अग्नि पीडि़तों को विभिन्न मदों से 9 हजार 5 सौ रुपये प्रति परिवार तत्कालिक तौर पर राहत उपलब्ध कराये जाने का निर्देश संबंधित राजस्व कर्मचारी को दिया. साथ ही उन्होंने उक्त घटना पर खेद प्रकट करते हुये हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया.
आग लगने से चार घर जलकर खाक
आग लगने से चार घर जलकर खाक फोटो:- 29परिचय:- बेनीपट्टी में आग में जला घरबेनीपट्टी: स्थानीय थाना क्षेत्र के समदा पंचायत स्थित देउरी कुटी टोल में आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार देउरी कुटी टोल निवासी भुटकुन मंडल, रामप्रीत मंडल, शिवजी मंडल व मो. महमूद के घर में […]
