सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी मधुबनी: राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर रामपट्टी पथ पर गुरूवार शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें दो जख्मी की हालत गंभीर हैं. मधुबनी से निर्मापुर जा रहे मोटर साइकिल सवार विद्यानंद ने साइकिल से रामपट्टी बाजार जा रहे देव नारायण यादव 65 को […]

सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी मधुबनी: राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर रामपट्टी पथ पर गुरूवार शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें दो जख्मी की हालत गंभीर हैं. मधुबनी से निर्मापुर जा रहे मोटर साइकिल सवार विद्यानंद ने साइकिल से रामपट्टी बाजार जा रहे देव नारायण यादव 65 को बूरी तरह टक्कर मार दिया. दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार विद्यानंद एवं साइकिल सवार देव नारायण यादव बुरी तरह जख्मी हो गये. वहीं मोटर साइकिल पर बैठे गोपाल कुमार को भी हल्की चोट लगी. सदर अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज कर रहे डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि दो घायल की स्थिति गंभीर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >