लाखों की परिसंपत्ति की चोरी

लाखों की परिसंपत्ति की चोरी जयनगर . प्रखंड के दुल्लीपट्टी गांव में मुस्लिम टोले में बुधवार की रात चारों ने मो. युसुफ शाह के पुत्र मो. शोएब के घर चोरी कर 83 भर चांदी के गहने समेत एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी शोएब खुद अरब में नौकरी करते हैं. जानकारी […]

लाखों की परिसंपत्ति की चोरी जयनगर . प्रखंड के दुल्लीपट्टी गांव में मुस्लिम टोले में बुधवार की रात चारों ने मो. युसुफ शाह के पुत्र मो. शोएब के घर चोरी कर 83 भर चांदी के गहने समेत एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी शोएब खुद अरब में नौकरी करते हैं. जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात उनकी पत्नी जमीला खातून खाना खाने के बाद अपने बच्चों के साथ सोने के लिए छत पर चली गई, इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जब सुबह जमीला छत से नीचे अपने घर में आयी तो घर का ताला खुला पाया. चोरों ने घर में रखे आलमारी को तोड़कर लाखों रुपए के सामान चुरा लिए . गृहिणी ने इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी. चोरी की घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि गृहिणी जमीला खातुन के आवेदन पर थाने में इस बाबत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >