51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धराया झंझारपुर. शहर में अवैध रूप से बेच रहे विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त किया. इस कार्य में संलिप्त करोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शहर के वार्ड नंबर 13 के जय प्रकाश चौधरी के घर पर छापेमारी की. उस घर से 51 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर कारोबारी को भी दबोच लिया. थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे ने बताया कि शराब को झंझारपुर शहर में पूर्णत: बंदी की जायेगी. इसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी करती रहेगी. डीएसपी मो. फर्गोद्दीन ने बताया कि अनुमंडल में पूर्ण शराब बंदी के लिए पुलिस संकल्प ले चुकी है. जिसकी शुरूआत झंझारपुर थानाध्यक्ष के द्वारा किया जा चुका है.
51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धराया
51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धराया झंझारपुर. शहर में अवैध रूप से बेच रहे विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त किया. इस कार्य में संलिप्त करोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शहर के वार्ड नंबर 13 के […]
