मिलेगी मुक्ति. सदर अस्पताल में बन रहा नशामुक्ति केंद्र

अब नशा से मिलेगा छुटकारा नशा के आदी हो चुके लोगों को नशा सेमुक्तिके लिए सदर अस्पताल में नयी व्यवस्था शुरू हो रही है. इसमें वैसे लोगों का इलाज िकया जायेगा जो नशा के आदी हो चुके हैं मधुबनी : शराब के आदी हो चुके लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए आगामी एक […]

अब नशा से मिलेगा छुटकारा

नशा के आदी हो चुके लोगों को नशा सेमुक्तिके लिए सदर अस्पताल में नयी व्यवस्था शुरू हो रही है. इसमें वैसे लोगों का इलाज िकया जायेगा जो नशा के आदी हो चुके हैं
मधुबनी : शराब के आदी हो चुके लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए आगामी एक अप्रैल से सदर अस्पताल में खुलने वाले नशा मुक्ति केंद्र की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. सदर अस्पताल के कालाजार वार्ड में प्रथम तल पर नशा मुक्ति केंद्र को बड़े ही सुंदर ढ़ंग से निर्माण किया जा रहा है. ताकि मरीजों को सुविधा िमल सके.
डीएस बने नोडल अधिकारी
नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय नारायण प्रसाद बनाये गये हैं. दो स्थायी डॉक्टर की प्रतिनियुक्त नशा मुक्ति केंद्र में की जायेगी.
इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पंडौल के डॉ मुकेश कुमार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहिका के डॉ शंकर कुमार हैं. इसके अलावे राज्य स्तर से काउंसलर, फर्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
क्षेत्र संगठन ने किया निर्माण
स्थानीय क्षेत्र संगठन के कार्यपालक अभियंता ओम प्रकाश के देख रेख में कालाजार वार्ड में नशामुक्ति केंद्र का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. कार्यपालक अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि 28 मार्च तक नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण संपन्न हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >