बिहार : दुष्कर्म के आरोपित सिपाही के घर की कुर्की-जब्ती

मधुबनी : बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित सिपाही अनिल कुमार के घर की गुरुवार को कुर्की-जब्ती की गयी. पुलिस की टीम नालंदा जिले के ममूराबाद गांव स्थित अनिल के घर सुबह ही पहुंच गयी और आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया कि आरोपित सिपाही […]

मधुबनी : बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित सिपाही अनिल कुमार के घर की गुरुवार को कुर्की-जब्ती की गयी. पुलिस की टीम नालंदा जिले के ममूराबाद गांव स्थित अनिल के घर सुबह ही पहुंच गयी और आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने बताया कि आरोपित सिपाही अनिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. ग्रामीणों के उसके दिखने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >