Madhubani News : विशेष अभियान में 52 अभियुक्त गिरफ्तार

जिला में अपराधियों, शराब तस्कर व वारंटियों के विरुद्ध चले विशेष अभियान में बीते 24 घंटे में 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

मधुबनी.

जिला में अपराधियों, शराब तस्कर व वारंटियों के विरुद्ध चले विशेष अभियान में बीते 24 घंटे में 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. कहा है कि विशेष अभियान के तहत क 52 अभियुक्तों को गिरफ्तारी में शराब तस्करी तस्करी मामले में संलिप्त 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं वारंट मामले में 35 अभियुक्त, हत्या के प्रयास मामले में 3 अभियुक्त, हत्या कांड मामले 6 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं अन्य मामले में 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के लिए हुई वाहन चेकिंग के दौरान 24 वाहनों से 32 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं, विशेष अभियान के तहत जिले से 2191 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद हुई. साथ ही विशेष अभियान के तहत 12 बाइक बरामद हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >