Madhubani News : छठे दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा क्षेत्र से 3- 3 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

झंझारपुर व राजनगर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को 3 - 3 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.

झंझारपुर.

झंझारपुर व राजनगर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को 3 – 3 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. वहीं, दोनों विधान सभा क्षेत्र से तीन – तीन नाजीर रसीद कटाया. झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज से केशव चंद्र भंडारी, एसयूसीआई से डॉ विजय कुमार और निर्दलीय कृष्ण नारायण झा ने नामांकन का पर्चा आरओ कुमार गौरव के समक्ष दाखिल किया. राजनगर विधानसभा क्षेत्र से छठे दिन खाता खोलते भाजपा के सुजीत पासवान, जनसुराज से सुरेद्र कुमार दास और अपनी जनता पार्टी से राकेश कुमार नें आरओ टोनी कुमारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जबकि छठे दिन झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के देवकांत झा, आम जनता प्रगति पार्टी के नूतन देवी और निर्दलीय ओम प्रकाश पोद्दार नाजिर रसीद कटाया. जबकि राजनगर विधानसभा से कांग्रेस और राजद के लिए राम इकबाल पासवान, बहुजन समाजवादी पार्टी से सियाराम सदाय और एकता दल यूनाइटेड से जीवछ राम ने नाजीर रसीद कटाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >