Madhubani News : परसौनी उत्तरी पंचायत में मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की हुई जांच

परसौनी उत्तरी पंचायत में मधुबनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से कैंप लगाया गया.

बिस्फी. परसौनी उत्तरी पंचायत में मधुबनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से कैंप लगाया गया. इस अवसर पर राजद युवा प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने कहा कि यह मेडिकल कैंप 5 सालों से सभी पंचायत में लगाया जा रहा है. ताकि जो कमजोर तबके के लोग हैं, उनको को भी यह सुविधा मिल सके. कहा कि यहां सभी तरह के डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं. जिन्हें जांच कर लोगों को दवा भी फ्री में दी जाती है. यह मेडिकल कैंप फ्री होता है, जहां डॉक्टर फ्री में जांच कर दवाएं भी फ्री में देते हैं. कहा कि यह समाज सेवा है. कहा कि यह कैंप सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलता है. आसिफ अहमद ने कहा के इसका फायदा लोगों तक पहुंचता है और भारी संख्या में लोग कैंप में आकर जांच करवा कर दवा लिए. कहा कि जिनके पास ज्यादा दिक्कत है या कोई बीमारी है उसका इलाज मधुबनी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज किया जाता है. उन्होंने कहा कि परसौनी में लगभग 250 मरीजों को देखा गया. जांच कर दवा भी दी गई है. कैंप में महिला डॉक्टर भी होती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >