Madhubani News : मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में 1828 लोगों ने दर्ज करायी दावा व आपत्ति

अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बैठक गुरुवार को हुई.

मधुबनी. अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में 32,8051 निर्वाचक हैं. जिसमें से 1,73,448 पुरुष, 1,54,585 महिला व 18 अन्य मतदाता हैं. निर्वाचक सूची का लिंगानुपात 891 है. 1 अगस्त से 1 सितंबर तक नाम जोड़ने, नाम विलोपित करने व संशोधन के लिए दावा व आपत्ति प्राप्त किया जाना है. अभी तक 1828 दावा व आपत्ति प्राप्त हुआ है. जिसमें नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 में 1001, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र 7 में 127 व संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में 700 फॉर्म प्राप्त हुए हैं. प्राप्त सभी आवेदनों पर विधिवत कार्रवाई की जा रही है. उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को आज तक प्राप्त दावा,आपत्ति का समेकन प्रारूप 9,10,11,11ए व 11बी भी उपलब्ध कराई गयी. सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय, प्रखंड कार्यालय रहिका, पंडौल, नगर निगम कार्यालय में प्रतिदिन विशेष शिविर का आयोजन कर कार्यालय अवधि में दावा, आपत्ति लिया जा सकता है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दावा, आपत्ति अवधि में एक बूथ लेवल एजेंट अपने अग्रसारण व घोषणा पत्र के साथ अधिकतम 30 आवेदन (प्रतिदिन 10) प्रस्तुत कर सकता है. बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर कुमार चौधरी, कांग्रेस के प्रतिनिधि विनय कुमार झा, राजद प्रतिनिधि संजय कुमार ,बहुजन समाज पार्टी के हरिओम पासवान ,लोक जन शक्ति पार्टी (आर)के अजित नाथ मिश्र, सीपीआई (एमएल) के विशंभर कामत सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >