Madhubani News : 1620 वोटर डमी मतदान प्रक्रिया में हुए शामिल

राजनगर विधानसभा क्षेत्र में इवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर व एमडीभी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से व्यापक स्तर पर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया गया.

राजनगर. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजनगर विधानसभा क्षेत्र में इवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर व एमडीभी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से व्यापक स्तर पर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया गया. विधानसभा के सभी 350 मतदान केंद्र पर इस प्रक्रिया से कवर किया गया. मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन से अभियान का कार्य पूर्ण कर लिया गया. इस विधानसभा में अब तक 1620 मतदाताओं ने डमी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी की. देखा कि वोट डालने पर वीवीपैट से पर्ची कैसे निकलती है. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मतदाताओं ने इसे बेहद उपयोगी पहल बतायी. बूथ संख्या 128 की एक महिला मतदाता ने कहा – “पहले हमें मशीन चलाने में हिचक होती थी, लेकिन अब सब कुछ स्पष्ट और आसान लग रहा है. बूथ संख्या 141 के एक युवा मतदाता ने बताया – “हम पहली बार वोट डालेंगे. अब हमें बिल्कुल विश्वास है कि मतदान दिवस पर बिना गलती आत्मविश्वास से वोट डाल पाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >