महिला को प्रताड़ित करने की प्राथमिकी

बिस्फी : एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने और उनके साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार भी किये जाने का मामला सामने आया है. उक्त मामले को लेकर महिला ने पतौना थाना में एक परिवाद दायर किया है. प्राथमिकी के आधार पर उपेंद्र यादव, चंद्रकला देवी को आरोपित किया गया है. आवेदन में आरोपित पर दबंग […]

बिस्फी : एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने और उनके साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार भी किये जाने का मामला सामने आया है. उक्त मामले को लेकर महिला ने पतौना थाना में एक परिवाद दायर किया है. प्राथमिकी के आधार पर उपेंद्र यादव, चंद्रकला देवी को आरोपित किया गया है. आवेदन में आरोपित पर दबंग प्रवृति का होने व मुकदमा दर्ज करने पर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

वहीं चपरिया गांव में एक महिला को जमीन विवाद में मारपीट कर घायल कर दिए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर योगेंद्र साह, राजेंद्र साह सहित चार लोगों के खिलाफ बिस्फी थाना में दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >