गैस चूल्हे की पाइप में आग हजारों रुपये की संपति जली

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के कुनबार गांव निवासी देवरानी देवी पति बच्चेश्वर महतों के घर में गैस चूल्हा के पाइप में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात खाना बनाने के समय में गैस चूल्हे की पाइप में आग लग गई. जब […]

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के कुनबार गांव निवासी देवरानी देवी पति बच्चेश्वर महतों के घर में गैस चूल्हा के पाइप में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात खाना बनाने के समय में गैस चूल्हे की पाइप में आग लग गई. जब तक गृहणी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हुये.

ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. जिसके कारण दूसरे घर को बचा लिया गया. घर में रखे 2000 रुपया, अनाज, कपड़ा वर्तन एवं अन्य सामान के साथ आवश्यक कागजात जल कर राख हो गया. इस बावत गृहस्वामी ने थाना में एक आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >