मधुबनी : कैंसर मरीजों की पहचान एवं उन्हें बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर जिला के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर 10 फरवरी तक किया जायेगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.
विश्व कैंसर दिवस कल से, 10 फरवरी तक जांच शिविर
मधुबनी : कैंसर मरीजों की पहचान एवं उन्हें बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर जिला के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर 10 फरवरी तक किया जायेगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज […]

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी होगी जांच.
कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने निर्देश दिया है कि जिला के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पतालों, रेफ़रल अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों,एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा. इस दौरान यहां आने वाले लोगों की कैंसर की जांच की जाएगी. साथ ही कुछ सामान्य कैंसर जैसे ब्रैस्ट कैंसर एवं मूंह के कैंसर इत्यादि के संभावित कारणों, लक्षणों एवं उससे बचाव के लिए जरुरी परामर्श भी दिया जाएगा.
संभावित मरीजों को बेहतर उपचार के लिए किया जाएगा रेफर. शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य कैंसर रोगियों की पहचान की जाएगी. संभावित कैंसर मरीज को बेहतर उपचार के लिए पटना स्थित महावीर कैंसर अस्पताल, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल एवं एम्स में रेफर किया जाएगा. वर्ष 2018 में विश्व भर में 96 लाख लोगों की मृत्यु कैंसर के कारण हुयी.
लगभग 33 फीसदी कैंसर के कारण होने वाली मौतों के पीछे 5 प्रमुख व्यवहार एवं आहार संबंधी कारण जुड़े होते हैं. जिसमें बॉडी मॉस इंडेक्स का बढ़ जाना, फ़ल एवं सब्जी का कम इस्तेमाल करना, शारीरिक व्यायाम में कमी एवं शराब के साथ तम्बाकू इस्तेमाल करना शामिल है. इसमें तम्बाकू इस्तेमाल से 22 फीसदी कैंसर रोगियों की मौत होती है.
इस आशय की जानकारी देते हुए सी एस डा. किशोर चंद्र चौधरी ने कहा कि जांच शिविर के आयोजन के लिए अधीक्षक, उपाधीक्षक सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.साथ ही शिविर में अधिक से मरीजों की जांच करने का निर्देश दिया गया है.