मधुबनी : सदर अनुमंडल कार्यालय से बगैर सूचना के अनधिकृत रूप से धरना देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं अमर्यादित नारेबाजी करने के मामले को लेकर अंचल अधिकारी राजनगर शुभेंद्र कुमार झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंचलाधिकारी राजनगर श्री झा ने नगर थाने को दिए आवेदन में कहा है कि सोमवार 13 जनवरी को सदर अनुमंडल कार्यालय में भोगेंद्र यादव मुखिया ग्राम पंचायत हुसैनपुर, राजेश मिश्र, उर्मिला देवी, अपनी देवी, रामपरी देवी, रेखा देवी, धनमा देवी, संजूला देवी, प्रकाश सहनी, सुनैर देवी, ललिता देवी, गीता देवी, दिलीप सदाय, डोमनी देवी, राम सुंदरी देवी, विनोद यादव, वीणा देवी, संगीता देवी, शिव कुमार यादव, रामपरी देवी, चंद्रकला देवी, नीरो देवी, आनंदी देवी, बिहारी राम, फुलवा देवी, मौनी देवी, विमला देवी, वीणा देवी, सोनाई राम, मरनी देवी, बचनू पासवान, दरदी पासवान, गीता देवी, निर्मला देवी, सोमनी देवी, बिल्टु राम, सीता देवी, नीलम देवी, फुलवा देवी, विपत्ति सदाय, माला देवी, बच्ची देवी, ज्योति देवी, ललिता देवी, सीता देवी, विमला देवी, शारदा देवी, आनंदी देवी, जीवछी देवी, अमर पासवान, किशन पासवान, सुधीर पासवान सहित 60-70 अन्य महिला पुरुष सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. इनमें से कुछ लोगों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत उपस्थिति की तारीख था, जिसमें वे उपस्थित होने आए थे.
धरना देने के मामले में 60 नामजद, 100 पर प्राथमिकी
मधुबनी : सदर अनुमंडल कार्यालय से बगैर सूचना के अनधिकृत रूप से धरना देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं अमर्यादित नारेबाजी करने के मामले को लेकर अंचल अधिकारी राजनगर शुभेंद्र कुमार झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंचलाधिकारी राजनगर श्री झा ने नगर थाने को दिए आवेदन में कहा है कि […]

धरना देने के मामले में 60 नामजद, 100 पर प्राथमिकी
इसकी आड़ में सीपीएम के कुछ नेतानुमा लोग व्यक्ति भी उपस्थित होकर निरोधात्मक कारवाई के लिए आए व्यक्तियों के साथ अन्य असामाजिक तत्वों को साथ लाकर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुमंडल पदाधिकारी सदर के कार्यालय प्रकोष्ठ के समक्ष धरना-प्रदर्शन का शक्ल देते हुए कार्यालय कार्यों में अनधिकृत रूप से बाधा पहुंचाने का प्रयास करने लगे. उन्हें समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया गया, पर वे मानने को तैयार नहीं हुए.
ऐसी स्थिति में उनलोगों का वीडियोग्राफी करायी गयी. उक्त लोग बिना किसी पूर्व सूचना के जान-बुझकर कार्यालय कार्यों काे प्रभावित करने का प्रयास किया और असंसदीय नारेबाजी की. नगर थाने में आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करायी गयी है.