पंचायत में मिलेगा लोकसेवा अधिकार का लाभ
मधुबनी : जिला प्रशासन द्वारापंचायत स्तर पर कार्यपालक सहायकों के नियोजन से पंचायत में रहने वाले लोगों को काफी सहुलियत होगी. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिये ग्रामीणों को अब प्रखंड, अनुमंडल या जिला मुख्यालय नहीं दौड़ना पड़ेगा.
ग्रामीण लोग अपने कार्यो के लिये कई प्रकार के आवेदनों को पंचायत स्तर पर ही ऑनलाइन आवेदन देकर प्राप्त कर सकते हैं. पंचायत में कार्यपालक सहायकों के कार्य के संबंध में पंचायतीराज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत में कई तरह के विकासात्मक कार्य ऑनलाइन होना है. इन कार्यो को कार्यपालक सहायकों द्वारा सम्पन्न किया जायेगा.
इसके अलावा लोकसेवा अधिकार अधिनियम के तहत सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जाति, आवासीय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत राशन कार्ड बनाने, कल्याण विभग के तहत विभिन्न प्रकारों के पेंशन जैसे इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन,इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन, लक्ष्मीवाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन सहित कई पेंशन के लिये आवेदन पंचायत भवन से ही लोग कर सकते हैं. पूर्व में इसके लिये प्रखंड कार्यालय में आवेदन देना होता था. लोक शिकायत से संबंधित ऑनलाइन आवेदन अब पंचायत का परिवाद वाद दायर किया जायेगा. इसका ऑर्डर कॉपी भी पंचायत में उपलब्ध हो जोगा.
50 पंचायत भवन का हुआ है निर्माण : जिला पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पूर्व से पचास पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो चुका है. जबकि 64 पंचायत सरकसर भवन का निर्माण कार्य जारी है. ऐसे जगह जहां पंचायत सरकसर भवन का निर्माण नहीं हुआ हे. वहां पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक कार्य करेंगे. ज्ञात हो किजिले में 399 पंचायत है. इन सभी पंचायत में कार्यपालक सहायकों का नियोजन हुआ है.
