मधुबनी : लगातार कंपकंपाती ठंड के बाद गुरुवार को दिन में तेज धूप खिली. जिससे लोगों को राहत मिला. बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से चल रही पछुआ हवा के कारण तापमान में आयी गिरावट से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पर गुरुवार को दिन में आठ बजे ही धूप निकल गया. दिन भर धूप खिलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है.
हालांकि शाम होते होते कनकनी बढ गयी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री तथा अधिकतम 21 डीग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज की गई है. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की थी.
सुबह शाम ठंढ से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े व अलाव का सहारा ले रहे है. मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक कनकनी बरकरार रहने का अनुमान है. इसके बाद दिन के तापमान में थोड़ा सा इजाफा होने की संभावना जतायी गई है. वहीं इस दौरान कुहासा छाये रहने की भी संभावना है.
तापमान बढ़ने से सबसे अधिक बच्चे, बूढ़े व दैनिक मजदूर खुश है. अधिक ठंढ़ के कारण बच्चों स्कूल व कोचिंग जाना बंद था. वही दैनिक मजदूर अपने काम पर छोड़ दिये थे. जिसके कारण भूखमरी की स्थिति आ गई थी. गौरतलब हो कि इन दिनों न्यूनतम तापमान 4 डोग्री तथा अधिकतम 14.5 डिग्री पहुंच गया था.
