ठंड से ट्रेनों का विलंब परिचालन, यात्री परेशान

मधुबनी : रेलवे द्वारा यात्रियो को विलंब परिचालन से निजात दिलाने की तमाम कोशिश के बाद भी लंबी दूरी के ट्रेन का विलंब परिचालन बुधवार को भी हुआ. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विदित हो कि ठंड एवं कुहासा के कारण रेलवे द्वारा जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी को […]

मधुबनी : रेलवे द्वारा यात्रियो को विलंब परिचालन से निजात दिलाने की तमाम कोशिश के बाद भी लंबी दूरी के ट्रेन का विलंब परिचालन बुधवार को भी हुआ. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विदित हो कि ठंड एवं कुहासा के कारण रेलवे द्वारा जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी को प्रत्येक गुरूवार एवं जयनगर- अमृतसर शहीद एक्सप्रेस का 19 नवंबर से 3 फरवरी तक रद्द किया गया है. जिससे यात्रियो को विलंब परिचालन से निजात मिल सके. इसके बाद भी विलंब परिचालन का आलम यह रहा कि नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय शाम 6:30 से 10:30 घंटे विलंब होकर बुधवार सुबह 5 पहुंची.

अमृतसर – जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय रात 11:37 से 3:50 घंटे विलंब होकर सुबह 3:20 मे, पटना – जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय रात 12:39 से 2:50 घंटे, मनिहारी – जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 8:53 से 1:05 घंटे, हावड़ा – जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10:27 से 3 घंटे, आनन्द विहार –

जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12:26 से 4:15 घंटे, एवं राजेन्द्र नगर – जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 1:53 से 1:50 घंटे विलम्ब से पहुंची. यह जानकारी रेलवे पूछ ताछ की पूजा कुमारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >