महिला लिपिक के खाते से 12 हजार उड़ाये, केस दर्ज

झंझारपुर : जिला विकास कार्यालय मधुबनी के महिला लिपिक व झंझारपुर नगर पंचायत निवासी वीणा दास के अकाउंट से 12 हजार रुपए निकाल लिया है. इस संबंध में पीड़िता लिपिक ने झंझारपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपने लिखित बयान में कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक झंझारपुर के खाता […]

झंझारपुर : जिला विकास कार्यालय मधुबनी के महिला लिपिक व झंझारपुर नगर पंचायत निवासी वीणा दास के अकाउंट से 12 हजार रुपए निकाल लिया है. इस संबंध में पीड़िता लिपिक ने झंझारपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उन्होंने अपने लिखित बयान में कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक झंझारपुर के खाता संख्या 11302-612295 जो उनके वेतन मद का खाता है, उससे 12 हजार रुपए निकाल लिया गया है. जबकि एटीएम उनके पास ही रहता है. इस बात की जानकारी उन्हें मोबाइल से मैसेज के माध्यम से मिली. जिस पर उन्होंने बैंक के टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की. बाद में इस मामले को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >