आपके खाते पर है चोरों की नजर

मधुबनी : साइबर क्राइम की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. थाना से लिये गये बीते तीन माह का आंकड़ा ही बता रहा है कि किस प्रकार इन अपराधी साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं. न सिर्फ आम लोग इससे परेशान हैं. बल्कि ये मामले इन दिनों पुलिस के लिए एक चुनौती […]

मधुबनी : साइबर क्राइम की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. थाना से लिये गये बीते तीन माह का आंकड़ा ही बता रहा है कि किस प्रकार इन अपराधी साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं. न सिर्फ आम लोग इससे परेशान हैं. बल्कि ये मामले इन दिनों पुलिस के लिए एक चुनौती बनती जा रही है.

पुलिस के द्वारा लाख जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लगभग प्रतिदिन साइबर क्राइम की घटना जिले के विभिन्न थाना में हो रही है़ जिला मुख्यालय में भी रोज एटीएम से ठगी होने या मोबाइल पर बैंक खाताधारियों से जानकारी प्राप्त कर ओटीपी के माध्यम से रुपये की निकासी साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही है.
इसमे ठगी का स्वरूप अलग अलग सामने आया है. किसी में बैंक के अधिकारी बन कर ठगी की जा रही है तो किसी में बिना किसी फोन के ही उपभोक्ताओं के खाते से पैसे निकल रहे हैं. उपभोक्ता को इस बात की जानकारी उस समय होती है जब वे या तो बैंक में काम से जाते हैं या फिर मोबाइल पर मैसेज आता है.
साइबर क्राइम की घटनाएं. बैंक में जमा रकम मिनटों में निकल जाता है. लोग देखते रह जाते हैं.बीते 6 नवंबर को सिवान में पदस्थापित मधुबनी के एक महिला पदाधिकारी के एसबीआई खाते मधुबनी के खाते से 3 लाख 73 हजार रुपये की निकासी साईबर अपराधियों ने की. यहां पर मामला दिलचस्प है.
जिनके खाते से पैसे की निकासी हुइ उन्होने बताया कि पहली बार सितंबर माह में पचास हजार रुपये की निकासी होने का मैसेज मोबाईल पर आया. पर वे प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी. एकाउंट को होल्ड करा दिया व एटीएम को ब्लॉक. छठ पर्व में जब वे मधुबनी आयी तो खाता खुलवाने के लिये बैंक गयी. पर बैंक के अधिकारी ने उन्हें पूर्व के ही होल्ड हुए खाता को चालू कराने की सलाह दी. वहीं हुआ.
होल्ड हटा दिया गया. पर इसके बाद इनके खाते से 3 लाख 73 हजार रुपये की ठगी हो गयी. इसी प्रकार सुरजीत कुमार वर्मा के बबलू रेस्टोरेंट एवं फैमिली रेस्टोरेंट के नाम से करेंट एकाउंट से 16 से 19 अक्तूबर के बीच 64 हजार पांच सौ अठावन रुपये की निकासी साइबर क्राइम की घटना में हुई. इस घटना में सुरजीत ने बताया है कि स्टेशन के समीप एटीएम से 30 हजार रुपये कि निकासी सुरजीत ने की. सुरजीत के निकल जाने के बाद एटीएम से 8492 रुपये निकल गया.
इसके बाद 17 अक्तूबर को 12516 रुपये की निकासी अपराधी ने कर ली. 18 अक्तूबर को 4291 रुपये की निकासी कर ली गयी. फिर 19 अक्तूबर को 39257 रुपये की निकासी कर ली. जबकि 2 नवंबर पिलखवाड़ निवासी शशि कुमार मिश्र के एसबीआई खाते से तीन बार में एक लाख 76 हजार की निकासी साइबर क्राइम के तहत हुई. ऐसे दर्जनो मामले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >