दूसरे दिन संघ के नये सत्र के पदाधिकारियों का हुआ सर्वसम्मति से मनोनयन
मधुबनी : बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ का नौवां राज्य सम्मेलन वाटसन उच्च विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ. सम्मेलन के दूसरे दिन फकीरा पासवान एवं श्याम नंदन ठाकुर की संयुक्त अध्यक्षता में संघ के इतिहास पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला. इस दौरान बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद संवर्ग नियमावली का गठन कराया गया.
जिसके अनुसार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर 25 प्रतिशत प्रोन्नति का प्रावधान कराया गया पर राज्य सरकार द्वारा लाल फीताशाही के कारण प्रोन्नति नहीं दिया जा रहा है. जिसके विरूद्ध शंखनाद कर दिया गया है. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सहायक महामंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि यह संगठन काफी दिनों से चल रहा है. जिसका इतिहास गौरवशाली रहा है. आंदोलन के माध्यम से अपना हक प्राप्त किया है. पंचायत सेवकों के समस्याओं के निदान के लिए एकताबद्ध होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया.
प्रतिवेदन पर प्रतिनिधियों ने दी राय : संघ के महामंत्री मोहन मुरारी द्वारा रखे गये महामंत्री प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह द्वारा रखे गये कोष प्रतिवेदन पर आये प्रतिनिधियों द्वारा अपना अपना विचार रखा गया. जिसमें चेत नारायण यादव, काशी नाथ झा, मणि भूषण सिंह, रामाकांत सिंह, आलोक कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विरेंद्र कुमार, विश्वनाथ यादव, महेश प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, देवनाथ प्रसाद सहित दर्जनों प्रतिनिधि शामिल हैं. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के महामंत्री शंभू प्रसाद, पेंसनर एसोसियेशन के मथुरा ठाकुर, बांका जिला महासंघ के जिला मंत्री चित्रधर प्रसाद, मुखिया महासंघ के अध्यक्ष कृपानंद झा आजाद, मधुबनी जिला के मजदूर किसान के नेता भागी यादव ने विचार व्यक्त किये.
संघर्ष समिति का भी गठन : बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ के 9 वां राज्य सम्मेलन में संघर्ष समिति का भी नये संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. हरिहर प्रसाद अध्यक्ष, अजय कुमार राम, जवाहर सिंह, नारायण राम, अनिल कुमार, सीताराम यादव, हुसैन अहमद, सूर्य नारायण साह तथा कामेश्वर पासवान उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनयन किया गया. जबकि दीपक कुमार दीपक के मंत्री पद के लिए मनोनयन हुआ.
वहीं संघर्ष संयुक्त मंत्री के लिए कमल किशोर सिंह, विरेंद्र प्रसाद सिंह यादव, प्रभाकर मिश्र, पृथ्वी नाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार, ललन कुमार तथा राम प्रवेश सिंह मनोनित किए गए. जबकि 4 सदस्यीय संरक्षक मंडल के लिए फकीरा पासवान, खुशी लल वर्मा, कौशलेंद्र मिश्र तथा चंद्रदेव सिंह का हुआ.
