रास्ता विवाद को लेकर मारपीट में दो महिला सहित सात घायल

झंझारपुर : रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो गुटों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक गंभीर रूप से घायल को नाजुक स्थिति में रेफर कर दिया गया. घटना झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र के मिथिला दीप गांव का है. घायलों में एक पक्ष के मो. इब्रार, अनवारूल, जयबुन […]

झंझारपुर : रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो गुटों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक गंभीर रूप से घायल को नाजुक स्थिति में रेफर कर दिया गया. घटना झंझारपुर आरएस ओपी क्षेत्र के मिथिला दीप गांव का है. घायलों में एक पक्ष के मो. इब्रार, अनवारूल, जयबुन निशा, गजला खातुन शामिल हैं.

मो. इब्रार को रेफर किया गया. वहीं, दूसरे पक्ष से मो. आजाद, मो. जलील, मो. साबीर षामिल है. घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने दोना पक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाबत बताया गया है कि बहुत दिनो से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ लोग पीछे के घर में रहने वालों को घर से निकलने नहीं दे रहे थे.

इसी को लेकर आपस में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. बाद में हरवे हथियार से दोनो पक्ष मारपीट करने लगे. पुलिस को इसकी सुचना मिली. तत्काल ही पुलिस मारपीट में घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. ओपीध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि दोनो पक्ष के आवेदन के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. तत्काल पुलिस घटना पर नजर रखी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >