Madhubani News : जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 135 छात्र- छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ.

Madhubani News : खजौली. राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ. मौके पर समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा में मधुबनी जिले के वर्ग 6 से 10 तक के कुल 135 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसमें 80 छात्र एवं 55 छात्रा शामिल थे. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान एवं तर्कशक्ति से संबंधित कुल 50 बहुवैकल्पिक प्रश्न था. अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि सभी कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा और जो भी प्रतिभागी सुपर – 5 में अपना स्थान प्राप्त करेंगे. उन सभी को 11 फरवरी को एक भव्य पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित कर आकर्षक उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभागी को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा. समिति के सदस्य रौशन कुमार साह ने कहा कि समिति द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित किया जाता है. राकेश कुमार ने कहा कि बीते 12 जनवरी को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया था. उस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को भी 11 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर मिथिलेश यादव, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, पिंटू झा, पप्पू कुमार साहित दर्जनों अभिभावक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >