झंझारपुर में पेंशन के पैसे के लिए पुत्र ने मां को चाकू से गोद कर मार डाला

झंझारपुर :लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में पेंशन की राशि के लिये पुत्र ने अपनी मां को चाकू घोंप कर हत्या कर दी. वहीं, मां के साथ रह रही मूक बधिर बहन को भी सिर पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला स्व जयबोध झा की 65 वर्षीय पत्नी […]

झंझारपुर :लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में पेंशन की राशि के लिये पुत्र ने अपनी मां को चाकू घोंप कर हत्या कर दी. वहीं, मां के साथ रह रही मूक बधिर बहन को भी सिर पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला स्व जयबोध झा की 65 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी है. वहीं, घायल की पहचान 40 वर्षीय ममता देवी है.

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पुत्र दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सोमवार रात की बतायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रतिमा देवी अपनी गूंगी बेटी ममता देवी के साथ गांव में रहती थीं. प्रतिमा देवी के पति फौज में थे. उनकी मृत्यु के बाद मिलने वाले पेंशन से वह अपना व बेटी का खर्च चलाती थीं.

पुत्र दिलीप दिल्ली में परिवार के साथ रहता है. वह दो-तीन माह में गांव पहुंच कर पेंशन के पैसे मांगता था. नहीं देने पर मां-बेटी के साथ मारपीट करता था. जानकारी के अनुसार दिलीप दीपावली से कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव आया था. सोमवार को पेंशन का पैसा देने के लिए कहा. मां ने असमर्थता जतायी, तो वह आक्रोशित हो गया और अचानक ही मां पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान उसने अपनी मां के शरीर पर वार कर दिया.

अस्पताल में मौजूद एएसआई आरके कुंवर ने बताया कि दिलीप ने आपने मां को छाती, जांघ, एवं बांह पर चाकू से वार कर घायल किया. वहीं, अपनी बहन के सिर पर चाकू घोंप दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया और दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही प्रतिमा देवी की मौत हो गयी. उनकी बेटी ममता की हालत नाजुक बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >