सोमवार देर रात हुई थी घटना, तीन हुए थे जख्मी
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के धौसही गोली कांड में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें भाजपा नेता रामसुन्दर यादव सहित दोनों पक्ष से कुल 27 लोगों को नामजद किया है. जयप्रकाश यादव द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक उनकी पत्नी समान लाने गयी तो कि उसके साथ गाली गलौज के साथ मारपीट किया और उसके बाद पत्नी को गोली मार दिया तथा कुछ देर के बाद मुझे भी गोली मार कर घायल कर दिया.
जिसमें उनके द्वारा छुथहरू यादव, अजित यादव, महावीर यादव, कमलेश यादव, चमकलाल यादव, उमेश यादव, रामनाथ यादव, कामेश्वर यादव, चंदे यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जिसका थाना कांड संख्या 395/19 है.
महावीर यादव की पत्नी डोमनी देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसुन्दर यादव, चंदेश्वर यादव, राजा यादव, मागेश्वर मंडल, जागेश्वर मंडल,ज यप्रकाश यादव, गोपाल यादव, अनिल यादव, मनीष यादव, रामएकबाल यादव, रामसूरत यादव, रामभजन यादव सहित 18 लोगों को नामजद किया है. जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि हम दरवाजा पर मवेशी का चारा काट रहे थे, उसी समय सभी नामजद बारी बारी से आया और मारपीट कर घर का समान लूट लिया तथा मुझे गोली मार दिया.
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के धौसही गांव में जयप्रकाश यादव और महावीर यादव के आपसी विवाद में सोमवार देर रात में दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गया था. गोली लगने से एक पक्ष के जयप्रकाश यादव एवं उनकी पत्नी राहो देवी और दूसरे पक्ष से डोमनी देवी घायल हो गई थी. सभी घायल डीएमसीएच इलाजरत है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू है.
