रातभर हुई वर्षा, कई मोहल्लों व कार्यालयों में लगा पानी

मधुबनी : बीते मंगलवार की देर रात झमाझम बारिश हुई. जिससे किसान खुश हैं, वहीं शहर में दो से तीन फुट तक पानी लग गया है. शहर के कई ऐसे मोहल्ला हैं जहां बारिश के पानी के निकासी नहीं रहने के कारण घरों में बारिश का पानी एवं सड़क पर लगे कचड़ा घुस गया है. […]

मधुबनी : बीते मंगलवार की देर रात झमाझम बारिश हुई. जिससे किसान खुश हैं, वहीं शहर में दो से तीन फुट तक पानी लग गया है. शहर के कई ऐसे मोहल्ला हैं जहां बारिश के पानी के निकासी नहीं रहने के कारण घरों में बारिश का पानी एवं सड़क पर लगे कचड़ा घुस गया है. आलम यह है कि वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर छह, सात, अठारह, वार्ड नंबर 29, तीस सहित लगभग सभी वार्डों में कहीं न कहीं पानी भरा पड़ा है.

जिले में भारी बारिश . बीती रात पूरे जिले में भारी बारिश रिकार्ड किया गया है. आपदा विभाग में सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ा के अनुसार जिले भर में बुधवार आठ बजे तक 81.4 मिली लीटर बारिश होने का रिकार्ड दर्ज किया है.
इन मोहल्लों में लगा पानी. बारिश से हुए जल जमाव से शहर के हर खास व आम परेशान हैं. एसपी आवास, सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आवास, एसडीपीओ आवास, सदर अस्पताल, सिविल सर्जन आवास, अफसर कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी, आदर्श नगर, हनुमान बाग, प्रोफेसर कॉलोनी सहित चित्रगुप्त नगर सहित दर्जनों मोहल्ला में बारिश के कारण हुए जल जमाव से मोहल्ला वासी एवं आवासों में रहने वाले लोग परेशान है.
बच्चे नहीं जा सके विद्यालय. बारिश के पानी के जमाव के कारण कई मुहल्ले के छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा सके. विनोदानंद कॉलोनी में दो छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले सड़क पर पानी के जमाव रहने के कारण एक बच्चा दूसरे अपने से छोटे बच्चे को अपने पीठ पर उठाकर सड़क पार करते देखे गए. बीएन झा कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि उनके घर में दो फुट पानी घुसा हुआ है. वृद्ध पिताजी एवं मां घर में हैं उनके रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
नगर परिषद अध्यक्ष ने दिया पत्र. शहर में जल जमाव व कचड़ा को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द शहर में साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा है. नगर परिषद के अध्यक्ष सुनैना देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिए पत्र में निर्देश दिया है कि शहर में एनजीओ द्वारा साफ सफाई व कचड़े का उठाव सही ढंग से नहीं किया जा रहा है. इसके लिए मौखिक रूप से कई बार कहा जा चुका है. कूड़ा का उठाव सही ढंग से नहीं होने के कारण सारा कूड़ा नाला में चला जाता है.
जिससे जल जमाव की स्थिति बन गयी है. स्वयं सेवी संस्था द्वारा सही ढंग से सफाई नहीं करने तथा उस पर किसी भी कर्मी का निगरानी नहीं रहती है. उन्होंने शहरी क्षेत्रों एवं मुख्यालय में चल रहे दो स्थलों पर इंद्र पूजनोत्सव स्थल की सफाई तीन दिनों के अंदर सुनिश्चित करें अन्यथा इस कार्य के लिए मार्ग दर्शन प्राप्ति के लिए प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >