पल्स पोलियो अभियान आज से, सात लाख बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक
मधुबनी : पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू होगा. इस अभियान के तहत आठ लाख आठ हजार 366 घरों लगभग 7 लाख 0-5 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा. इस अभियान के तहत 3 हजार 162 कर्मियों को पोलियो खुराक पिलाने व उसके पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है. जिसमें 1953 होम […]
मधुबनी : पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू होगा. इस अभियान के तहत आठ लाख आठ हजार 366 घरों लगभग 7 लाख 0-5 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा. इस अभियान के तहत 3 हजार 162 कर्मियों को पोलियो खुराक पिलाने व उसके पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है.
जिसमें 1953 होम टू होम, 362 ट्रांजिट टीम, 116 मोबाइल टीम, 23 वन मैन टीम व 708 सुपरवाइजर को लगाया गया है. जिला वैक्सीन भंडार से सभी पीएचसी को 50 हजार 750 पोलियो वायल उपलब्ध करा दिया गया है. साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पोलियो अभियान संबंधित फारमेट भी उपलब्ध कराया गया है.
लगाये गये 3162 कर्मी. जिला के 8 लाख 8 हजार 366 घरों के 6 लाख 98 हजार 563 व से 5 वर्ष के बच्चों तथा 12 हजार नवजात बच्चों को पोलियो अभियान के तहत सबसे अधिक बेनीपट्टी प्रखंड में 66 हजार 749 घरों के 49 हजार 855 बच्चे 0-5 वर्ष के तथा 1 हजार 82 नवजात बच्चों को 155 होम टू होम, 20 ट्रांजिट टीम तथा 11 मोबाइल टीम द्वारा प्रतिरक्षित किया जायेगा. पोलियो अभियान के लिए 53 पर्यवेक्षकों की तैनाती किया गया है.
वहीं सबसे कम मधुबनी शहरी क्षेत्रों 35 होम टू होम, 26 ट्रांजिट टीम, 1 मोबाइल टीम 14 सुपरवाइजरों के पर्यवेक्षण में 15 हजार 691 घरों के 11 हजार 71 बच्चे 0-5 वर्ष तथा 133 नवजात बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा. पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को ही सभी पीएचसी को पोलियो वायल उपलब्ध करा दी गयी है. अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल डीएम शीर्षत कपिल अशोक व सीएस डा. मिथिलेश झा संयुक्त रूप से करेंगे.
इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री प्रीति नारायण दास ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों का 19 अगस्त से जारी धरना सत्याग्रह के कारण सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा काला विल्ला लगाकर पोलियो कार्य किया जायेगा. इस संबंध में सीएस डा. मिथिलेश झा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संचालन किया जायेगा. इसे बाधित करने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सभी प्रखंडों एवं शहरी स्लम बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन को लेकर 15 को होने वाला पल्स पोलियो अभियान 20 सितंबर तक चलेगा.