ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

राजनगर : राजनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक एवं दो के बीच जानकी ए���्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की गोद में एक डेढ़ वर्ष का लड़का था जो बाल-बाल बच गया. घटना स्थल पर जुटे लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी ले […]

राजनगर : राजनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक एवं दो के बीच जानकी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की गोद में एक डेढ़ वर्ष का लड़का था जो बाल-बाल बच गया. घटना स्थल पर जुटे लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी ले जाने का प्रयास किया.

लेकिन महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई. स्टेशन अधीक्षक अरुण पासवान ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना, जीआरपी एवं आरपीएफ जयनगर को दी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गंज निवासी गिरधारी ठाकुर की पत्नी जमुनी देवी के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >