जानलेवा हमले में चार दोषी करार, 17 को होगी सजा

मधुबनी :सकरी थाना क्षेत्र में राज किशोर यादव पर हुए जानलेवा हमला के मामले को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाघीश पंचम ओम सागर के न्यायालय में सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस के बाद सकरी थानाक्षेत्र के सागरपुर निवासी आरोपी नवीन कुमार यादव,महेन्द्र यादव,राम सोगारथ यादव,रमण कुमार को दफा 307/149 भादवि में […]

मधुबनी :सकरी थाना क्षेत्र में राज किशोर यादव पर हुए जानलेवा हमला के मामले को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाघीश पंचम ओम सागर के न्यायालय में सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस के बाद सकरी थानाक्षेत्र के सागरपुर निवासी आरोपी नवीन कुमार यादव,महेन्द्र यादव,राम सोगारथ यादव,रमण कुमार को दफा 307/149 भादवि में दोषी पाया है. सजा पर सुनवाई 17 अगस्त को होगा.

क्या है मामला : अपर लोक अभियोजक मिश्री लाल यादव के अनुसार सूचक राज किशोर यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. अपने बहन की मृत्यु कि खबर सुन अपने घर सागरपुर आया था. दिनांक 3 अक्टूबर 2008 को शाम में परिवार के लोग गम में थे. इसी दौरान बगल के घर में आरोपी द्वारा टीवी, साउण्ड जोर से बजा रहा था. सूचक द्धारा मना करने पर उक्त आरोपी ने लाठी फराठी से मारने लगा. जब इसे बचाने उसका भाई आया तो दोनों को जान मारने के नीयत से मारपीट कर जख्मी कर दिया था. इस बाबत सूचक द्वारा सकरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
न्यायालय में ई-टिकट नहीं मिलने से हो रही परेशानी
मधुबनी. व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को ई- टिकट नहीं मिलने से पक्षकारों को बड़ी परेशानी हुई. जहां पक्षकारों को नकल लेने के लिए चिरकुट दाखिल नहीं कर सका. वहीं जिले भर से शपथ पत्र बनवाने के लिए आए लोगों को भी परेशानी हुई. अधिवक्ता लिपिक मनोज कुमार, सुजीत कुमार, कपिल कुमार सहित अन्य ने कहा कि ई टिकट काउंटर बंद रहने से न्यायालय में हाजरी देने में परेशानी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >