सामान्य से 45 फुट नीचे गया जलस्तर

मधुबनी : जल संकट गहराता जा रहा है. हर ओर पानी के लिये हाहाकार मचा है. शहर का ऐसा कोई मुहल्ला नहीं है जो पानी की जलालत नहीं झेल रहा हो. जिस घर में पानी उपलब्ध हो जाता है वे अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं. नगर प्रशासन भी आवश्यकता के अनुसार पानी मुहैया […]

मधुबनी : जल संकट गहराता जा रहा है. हर ओर पानी के लिये हाहाकार मचा है. शहर का ऐसा कोई मुहल्ला नहीं है जो पानी की जलालत नहीं झेल रहा हो. जिस घर में पानी उपलब्ध हो जाता है वे अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं. नगर प्रशासन भी आवश्यकता के अनुसार पानी मुहैया नहीं करा रही. आलम यह है कि पानी के लिये बाजार पर निर्भर रहना पड़ेगा. लेकिन बाजार में पानी कारोबारियों का कहना है कि जितना पानी का आर्डर होता है उतना आपूर्ति करना संभव नहीं है. पानी का जल स्तर बहुत नीचे चला गया है.

एक सप्ताह में पांच फुट नीचे गया लेयर: लोकस्वास्थ अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय का जल स्तर 45 फुट नीचे चला गया है. यह बीते एक सप्ताह में 5 फुट पानी नीचे चला गया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि पहले शहर के पानी का लेयर 15 से 20 फुट पर उपलब्ध था.
जो एक सप्ताह पहले तक शहरी क्षेत्रों में साधारण लेयर 35 से 40 फुट था. लेकिन अभी वही लेयर 60 फुट से ज्यादा नीचे हो गया है. श्री कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रो में तो पहले भी परेशानी होती थी, लेकिन इस बार ग्रामीण क्षेत्रो में भी पानी का लेयर सामान्य से 30 फुट तक नीचे चला गया है. श्री कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में तो कई प्रखंड में 30 फुट तक पानी का लेयर नीचा चला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >