बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के चहुटा गांव में अज्ञात चोरों ने बीते गुरुवार की रात सुनसान घर का ताला तोड़कर लगभग दो लाख मूल्य के सामान की चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार अवकाश प्राप्त स्वास्थ्य कर्मी शिवचंद्र चौधरी के घर का ताला तोड़कर बाइक सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है. गृहस्वामी अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने गांव से बारह गए थे. पड़ोसी द्वारा घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर वे अपने घर पहुंचे.
चोरी हुए सामानों में एक बाइक, एक लाख से अधिक मूल्य के आभूषण के अलावे कीमती साड़ी एवं बर्तन शामिल है. चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे. फिर कमरे का ताला को तोड़कर घर में रखे सामान लेकर चंपत हो गया. गृहस्वामी के पहुंचने के बाद कमरे में की छानबीन करने पर एक चाकू और पेचकस भी मिला. इससे पहले अज्ञात चोरों ने उनके दरवाजे से एक बाइक की भी चोरी कर ली थी.
इस घटना को लेकर पीड़ित ने बिस्फी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस से चोरी की घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर विधिसम्मत कारवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. शीघ्र ही चोरी की घटना में शामिल चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. को पकड़ ली जाएगी.
शराबी गिरफ्तार : जयनगर. शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के बरही चातर टोल निवासी पीर मोहम्मद का पुत्र मो. साबिर बताया गया है. थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि आरोपित को हिरासत में भेजा जा रहा है.
