हर जगह पुलिस की तैनाती

मधुबनी : मतगणना को लेकर सुबह से ही सभी चौक पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मतगणना केंद्र के अलावे शहर के 47 जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. किसी भी लोगों को वाहन के साथ मतगणना केंद्र पर जाने से पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी थी. चप्पे चप्पे […]

मधुबनी : मतगणना को लेकर सुबह से ही सभी चौक पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मतगणना केंद्र के अलावे शहर के 47 जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. किसी भी लोगों को वाहन के साथ मतगणना केंद्र पर जाने से पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी थी. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था. बाटा चौक, महंतीलाल चौक, शंकर चौक पर महिला पुलिस के साथ ही बिहार पुलिस की जवानों ने सभी लोगो की चेकिंग कर रहे थे.

पहले तीन चार घंटे तक कड़ी चौकसी रही. पर समय के साथ साथ जैसे जैसे बाहर में तैनात जवानों के कानों तक एनडीए के पक्ष में मतगणना होने व लोगों की संख्या मतगणना परिसर व उसके आस पास से कम होने की मिली, सुरक्षा में कुछ ढील भी बरती गयी. हालांकि दुबारा चार बजे के बाद जीत को लेकर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या अन्य संभावित खतरों से निपटने के लिये सुरक्षा बलों ने शहर भर में मार्च किया. दर्जनों की संख्या में जवान विभिन्न चौक चौराहों व गलियों से गुजरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >