शोर थमा, चुनाव कल

मधुबनी : आगामी 6 मई को होने वाले मधुबनी लोकसभा चुनाव का प्रचार शनिवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गयी. मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मधुबनी जिला के चार विधान सभा क्षेत्र बेनीपट्टी, हरलाखी, बिस्फी एवं मधुबनी विधान सभा के कुल 1237 मतदान केंद्रों पर स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान करायी […]

मधुबनी : आगामी 6 मई को होने वाले मधुबनी लोकसभा चुनाव का प्रचार शनिवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गयी. मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मधुबनी जिला के चार विधान सभा क्षेत्र बेनीपट्टी, हरलाखी, बिस्फी एवं मधुबनी विधान सभा के कुल 1237 मतदान केंद्रों पर स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान करायी जायेगी. उक्त बातें चुनाव प्रचार की समाप्ति के संध्या पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा.

डीएम ने कहा कि मतदान में 17 लाख 91 हजार 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मधुबनी जिला के चार विधान सभा क्षेत्र में 54 क्रिटिकल एवं दरभंगा के केवटी एवं जाले विधान सभा में 38 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं. मधुबनी जिला में 2480 बैलेट युनिट, 1240 कंट्रोल युनिट एवं 1240 वीवी पैट जबकि दरभंगा में 1194 बैलेट युनिट 597 कंट्रोल युनिट एवं 597 वीवी पैट का व्यवहार किया जायेगा.
डीएम ने कहा कि कुल 30 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा. पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कुल मतदान केंद्र के 80 प्रतिशत बूथ पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की प्रतिनियुक्त रहेगी.
जबकि शेष 20 प्रतिशत मतदान केंद्र पर बिहार पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे. चुनाव में 15 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 11 कंपनी बीएमपी एवं पांच हजार बिहार पुलिस के जवान व अधिकारी लगाए गए हैं. 15 सौ होमगार्ड के जवान बूथ पर मतदाताओं को कतारबद्ध करने के लिए लगाए गए हैं. एसपी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 30 मामले दर्ज किए हैं.
पुलिस द्वारा 2 लाख 32 हजार भारतीय रुपया, 3 लाख दो हजार 90 रुपया नेपाली रुपया, 3 पीकअप, 3 स्कॉर्पियों, 3 कार, एक सूमो, 85 मोटर साइकिल एवं 32 हजार 164 लीटर शराब को जब्त किया है. इस दौरान 1124 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 86 लोगों के विरूद्ध सीसीए के तहत कारवाई की गयी है. वाहन चेकिंग से 13 लाख 55 हजार 986 रुपया वसूला गया है. प्रेस वार्ता में उपनिर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार, पीजीआरओ बेनीपट्टी रेणू कुमारी मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >