मधुबनी : कोतवाली चौक स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में डा़ हैनीमेन की 264 वीं जयंती मनायी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता देसी चिकित्सा पदाधिकारी ने की. अवसर पर डा़ हैनीमेन के चित्र पर चिकित्सक व कर्मियों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयुक्त अस्पताल के मुख्य होमियोपैथ चिकित्सा पदाधिकारी डा़ हरेन्द्र कुमार लाल दास ने कहा कि डा़ हैनीमेन गरीब, शोषित और वंचितों के लिये आज के युग में वरदान साबित हुए हैं.
उन्होंने सुलभ और सस्ता चिकित्सा का उत्थान किया. जिससे सभी वर्ग के लोगों को लाभ हो रहा है. होमियोपैथ चिकित्सक ने कहार कि डा़ हैनीमेन पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से संतुष्ट नहीं थे.
इसी कारण उन्होंने कुनैन के छाल से मलेरिया ज्वर का इलाज सफलता पूर्वक शुरू किया. वर्तमान में होमियोपैथ चिकित्सा क्रांति ला दी है. उन्होंने कहा कि विश्व के देशों में होमियोपैथ चिकित्सा का विकास हो रहा है. अवसर पर डा़ इरफान अहमद सुभानी, डा़ वरुण कुमार, डा़ जगदीश पंडित, डा़ शोभा झा, डा़ कुमार लक्ष्मी नारायण, हेमंत कुमार झा, प्रेम प्रकाश सिंह, सीताराम राउत, मो़ मोविन, रमेश पासवान, पप्पू कुमार पासवान सहित दर्जनों लेाग उपस्थित थे.
